Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

चंडीगढ़ का एक ढाबा जहां डीजल से बनते है पराठे

चंडीगढ़ का एक ढाबा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इसके वायरल होने की वजह ढाबे में बनने वाले पराठे के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल है। दरअसल, इस ढाबे के मालिक चन्नी सिंह पर पराठों पर तेल की बजाए, डीजल का इस्तेमाल करने का आरोप है।

फूड व्लॉगर्स के ग्रूप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा गया कि ये पराठे तेल की जगह डीजल से बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड इस वीडियो को साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

हालांकि ढाबे के मालिक ने अब अपनी सफाई में कहा कि वो पराठों में सिर्फ रिफाइंड ऑयल ही इस्तेमाल करते हैं। चन्नी सिंह की मानें तो फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारी उनके ढाबे का दौरा कर चुके हैं। अधिकारियों को जांच में डीजल से खाना पकाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि व्लॉगर्स ने अपने अकाउंट से वीडियो हटा दिया है और अपनी गलती के लिए उनसे माफी भी मांगी है।