Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के बल्लभगढ़ में किया रोड शो

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी उम्मीदवार रविंदर फौजदार के समर्थन में हरियाणा के बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। बल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर फौजदार का मुकाबला बीजेपी के मूलचंद शर्मा और कांग्रेस के पराग शर्मा से है।

उत्पाद शुल्क नीति मामले में 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।