Breaking News

US-इजरायली हमलों में ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत     |   ईरान-इजरायल हमले के बीच भारत ने किया अपनी एयर कैपिबिलिटी बढ़ाने का ऐलान     |   ईरान के गेरास में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता     |   ईरानी हमलों के बीच कुवैत में बंद किया गया अमेरिकी दूतावास     |   बहरीन में शेख इसा में US बेस पर ईरान का हमला, 20 ड्रोन और 3 मिसाइलें गिराई     |  

गर्मी के चलते वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एहतियातन चेतावनी जारी

मार्च का महीना अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर का रियासी जिला भी इससे अछूता नहीं है। कटरा में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी और लू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी के साथ आएं। उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हल्के सूती कपड़े पहनें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और यात्रा शुरू करने से पहले अच्छा खाना खाएं, ताकि रास्ते में कोई परेशानी न हो।