Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

7वीं क्लास के छात्र ने केवल 110 रुपये में बनाया रेन एलर्ट सिस्टम

 तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पलानी शहर के रहने वाले 12 साल के मोहन राज ने महज 110 रुपये में बारिश की चेतावनी देने वाला सिस्टम विकसित किया है।

इस मशीन में अलार्म, बैटरी और स्विच लगा होता है। ये बारिश शुरू होते ही बीप करने लगती है। मोहन राज का कहना है कि ये मशीन रोजाना के कई कामों में उपयोगी साबित हो सकती है। 

सातवीं क्लास में पढ़ने वाले मोहन राज की ये खोज काफी किफायती भी है। बहुत कम उम्र से ही वैज्ञानिक वस्तुओं में रुचि रखने वाले मोहन राज ने मिनी पंखे, मिक्सर और ग्राइंडर जैसे बिजली से चलने वाली कई मशीन भी बनाई है।

मोहन राज अगली बार एक रोबोट बनाना चाहते हैं जिसका इस्तेमाल घरेलू काम में मदद करने के लिए किया जा सकेगा।