Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

गुजरात के 75 साल के रिटायर्ड इंजीनियर ने बनाई चेनलेस इलेक्ट्रिक साइकिल

गुजरात में वडोदरा शहर के फतेहगंज इलाके में रह रहे 75 साल के सुधीरभाई भावे ने अनोखी चेनलेस इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। इसे पैडल से भी चलाया जा सकता है। साइकिल में पीछे की ओर स्टोरेज यूनिट और सामने डिस्प्ले भी है। उसमें दिखता है कि बैटरी कितनी चार्ज है साइकिल की रफ्तार क्या है। 

रिटायर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर भावे का दावा है कि साइकिल काफी किफायती और प्रदूषण नहीं फैलाती।  भावे का कहना है कि साइकिल के कॉमर्शियल प्रोडक्शन का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने इसे अपने इस्तेमाल के लिए ही तैयार किया है। वे बुजुर्गों के लिए ऑटोमेटिक बेलेंस वाली साइकिल के मॉडल पर काम कर रहे हैं।