Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

पालनाडु जिले में बस में आग लगने से 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में आग लगने से छह लोगों की जलकर मौत हो गई। मंगलवार देर रात पालनाडु के चिलकलुरिपेट के पास बस और डंपर की टक्कर हुई, जिसकी वजह से बस में आग लग गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे, जो चिलकलुरिपेट में वोट डालने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें घटना के बारे में कुछ लोगों के माध्यम से जानकारी मिली। हमने एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को सतर्क कर दिया। जब हम मौके पर पहुंचे, तो बस आग की लपटों में घिरी हुई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।