Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

एक घंटे तक तेंदुए से लड़ी 65 साल की बुजुर्ग

पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी के सोनाखाली गांव में 65 साल की फातिमा रहती हैं. फातिमा रोज अपने गाय और गधे को चारा चराने के लिए जंगल ले जाती हैं. वो जंगल में अपने जानवरों के साथ थीं तभी उन पर खूंखार तेंदुए ने हमला कर दिया. 65 साल की होते हुए भी फातिमा एक घंटे तक तेंदुए से लड़ती रहीं और अंत में उसके चंगुल ने बच निकलने में सफल रहीं.

बाजुओं में ताकत हो न हो लेकिन अगर हौसलों में ताकत हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता. पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी से हौसले से ताकतवर को मात देने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां सोनाखाली के जंगल के पास एक गांव है. 65 साल की फातिमा बीबी इस गांव में रहती हैं. गुरुवार को फातिमा रोजाना की तरह ही शाम के समय अपनी गाय और गधे को जंगल में चारा चराने के लिए लेकर गई थीं. जंगल में पहुंचने के कुछ देर बाद फातिमा की गाय घास चरते हुए अंदर की ओर चली गई. गाय को जंगल में अदंर की ओर जाता देख फातिमा बीबी भी उसके पीछे भागने लगी. इस दौरान उसके हाथ में धार वाला एक फरसा भी था.