Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

सड़क दुर्घटना में तमिलनाडु के एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नेशनल हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

हादसा कोडुरुपाडु गांव के पास हुआ। तमिलनाडु के एक परिवार के पांच सदस्य पश्चिम गोदावरी जिले के कोव्वुरु से कार में घर जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में तीन बच्चे भी शामिल थे।

कार चला रहे स्वामीनाथन की पत्नी सत्या गंभीर रूप से घायल हो गईं ,जिन्हें विजयवाड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।