Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

इंदौर में इंजीनियरिंग के 4 छात्रों ने तैयार किया छाते वाला बैकपैक

मध्य प्रदेश में इंदौर के श्री वैष्णव पॉलीटेक्निक कॉलेज के चार इंजीनियरिंग छात्रों ने लोगों को गर्मी और बारिश से निजात दिलाने के लिए छाते वाला बैकपैक तैयार किया है।

इसे हैंड्स-फ्री बनाया गया है यानी छाते को पकड़ने की कोई जरूरत नहीं होगी। छात्रों ने फाइनल ईयर में प्रोजेक्ट के तौर पर इसे तैयार किया है।

फिलहाल इस हैंड्सफ्री बैकपैक की कीमत तकरीबन 600 रुपये है लेकिन छात्रों का कहना है कि वे इसे 400 रुपये तक लाना चाहते हैं जिससे लोगों की जेब पर कम बोझ पड़े।