Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सात नवंबर से भरेगा उड़ान

दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए सात नवंबर से 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके अलावा गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद सात नवंबर से नियमित उड़ान शुरू होगी। एलायंस एयर के माध्यम से 42 सीटर विमान सेवा संचालित की जाएगी, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।