Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

वोटरों को जागरूक करने के लिए शिमला से 414 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा शुरू

हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। शिमला से किन्नौर जिले के टशीगंग तक की इस यात्रा का मकसद वोटरों को जागरूक करना है।

15,256 फुट की ऊंचाई पर मौजूद टशीगंग दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग सेंटर है। मंडी जिले के फेमस साइकलिस्ट जसप्रीत पाल 400 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने वाली इस साइकिल यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। यात्रा के दौरान साइकलिस्ट लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे। 

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक साइकिल यात्रा टशीगंग तक पहुंचने के लिए 414 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर सातवें राउंड में एक जून को वोटिंग होगी।