Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

मणिपुर में बाढ़ से 3 की मौत, हजारों प्रभावित

मणिपुर की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए।

सेनापति जिले के थोंगलांग रोड पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन दूसरे घायल हो गए। वहीं 83 वर्षीय एक महिला उफनती सेनापति नदी में डूब गई।

इंफाल में 75 वर्षीय एक व्यक्ति बारिश के दौरान बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

 इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और इंफाल घाटी में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को पास के सामुदायिक भवनों में शरण लेनी पड़ी है।

उन्होंने बताया कि नम्बुल नदी के उफान पर होने के कारण इंफाल पश्चिम जिले के कम से कम 86 इलाकों में बाढ़ आने की खबर है, जिनमें खुमान लम्पक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाके शामिल हैं।

लगातार बारिश की वजह से इंफाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबम और लैरीयेंगबाम लेईकाई इलाकों के पास इंफाल नदी का तट टूट गया है और पानी कई इलाकों में घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं।

इंफाल पूर्वी जिले के हेंगांग और खुरई विधानसभा के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।