बिहार के सीतामढी में ट्रक और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। ये हादसा मोहनपुर चौक के पास हुआ।
टेंपो में नौ यात्री सवार थे और सभी सीतामढी रेलवे स्टेशन से सोनबरसा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचा।