Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

पूर्णिया में जादू-टोना करने के शक में परिवार के पांच लोगों की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Bihar: बिहार के पूर्णिया जिले के एक गांव में तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर उनके शव जलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा, "गांव में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति बीमार है। गांव वालों को परिवार पर जादू-टोना करने का शक था।उन्हें पीटा गया और बाद में जला दिया गया। पुलिस ने नदी से शव बरामद किए हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शवों को नदी में ले जाने वाले ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। हम और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं।"

टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। जांच से पता चला है कि सीता देवी, काली, रानी देवी, बाबू लाल और मंजीत राम की हत्या के दौरान वहां 30 से 40 ग्रामीण मौजूद थे।