Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

मंगलूरू में 123 जोड़ें सामूहिक विवाह के दौरान शादी के बंधन में बंधे

कर्नाटक के मंगलूरू में 123 जोड़ें सामूहिक विवाह के दौरान शादी के बंधन में बंधे। मंगलूरू में मौजूद मंदिर नगर में श्री क्षेत्र धर्मस्थल की ओर से इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को आयोजित किया गया। 

1982 में शहर में पहली बार सामूहिक विवाह आयोजित किया गया था, उस समय 
कुल 88 जोड़ों ने विवाह किया था। तब से लेकर अब तक कुल 12,900 जोड़े शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

दक्षिण कन्नड़ जिले के अलावा तमिलनाडु के भी वर-वधू आज शादी के बंधन में बंधे। धर्मस्थल की ओर से दुल्हन को शादी का जोड़ा और मंगलसूत्र दिया गया। दहेज और विवाह पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकने के लिए पुजारी डी. वीरेंद्र हेगड़े ने 1972 में धर्मस्थल में नि:शुल्क सामूहिक विवाह की शुरुआत की थी। तब से आज तक हर साल ये विवाह समारोह आयोजित किया जाता है।