Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

चंडीगढ़ में टॉय ट्रेन पलटने से 11 साल के बच्चे की हुई मौत

चंडीगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दें कि टॉय ट्रेन पलटने से एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा चंडीगढ़ के एक मॉल में टॉय ट्रेन में बैठा था। तभी ट्रेन पलटती है और बच्चा नीचे गिर जाता है।

जिसके बाद ट्रॉय ट्रेन आपरेटर और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। ऑपरेटर को 304 A धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और कल रात उसे ज़मानत भी दी गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।