Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में यूपी के दो युवा कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व, कार पेंटिंग और कंक्रीट कंस्ट्रक्शन में दिखा रहे हुनर

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। 70 सदस्यीय टीम इंडिया में उत्तर प्रदेश के दो युवा भी शामिल हैं। लखनऊ के कैफ खान और लखीमपुर खीरी के रुद्र प्रताप अलग-अलग स्किल कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 की प्रतियोगिताएं 23 सितंबर से शुरू हुई हैं। इससे पहले 22 सितंबर की शाम ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें टीम इंडिया ने दुनिया के अलग-अलग देशों से आए दलों के साथ ‘परेड ऑफ नेशंस’ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताएं 26 सितंबर तक चलेंगी, जबकि 27 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे और समापन समारोह होगा।

63 स्किल कैटेगरी में 70 युवा ले रहे हिस्सा

इस बार टीम इंडिया में 70 युवा प्रतियोगी शामिल हैं, जो 63 अलग-अलग स्किल कैटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश से कैफ खान कार पेंटिंग और रुद्र प्रताप कंक्रीट कंस्ट्रक्शन वर्क कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

कैफ खान ने कार पेंटिंग में बनाया मुकाम

vsvSFvSF

लखनऊ के कैफ खान कार पेंटिंग स्किल कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। कैफ को अपनी स्किल ट्रेनिंग के दौरान मारुति सुजुकी और एक्साल्टा कोटिंग सिस्टम्स से प्रशिक्षण मिला है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण के लिए उन्होंने जर्मनी और डेनमार्क में भी ट्रेनिंग ली है। लगातार प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के बाद उनका चयन वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 के लिए हुआ।

रुद्र प्रताप कंक्रीट कंस्ट्रक्शन में दिखा रहे हुनर

vdvDD

लखीमपुर खीरी के रुद्र प्रताप कंक्रीट कंस्ट्रक्शन वर्क कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। रुद्र प्रताप ने एलएंडटी के मार्गदर्शन में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण लिया और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी दक्षता को मजबूत किया। राष्ट्रीय स्तर के बाद चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई।

जयन्त चौधरी ने दी शुभकामनाएं

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने 15 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में आयोजित ‘सेंड-ऑफ सेरेमनी’ के दौरान कैफ खान और रुद्र प्रताप से मुलाकात की थी। इस दौरान टीम इंडिया शंघाई रवाना हो रही थी।

26 सितंबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 की विभिन्न कौशल प्रतियोगिताएं शंघाई के नेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही हैं। प्रतियोगिताएं 26 सितंबर तक चलेंगी। 27 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे और समापन समारोह आयोजित होगा।

कैफ खान और रुद्र प्रताप की भागीदारी से उत्तर प्रदेश के युवाओं की कौशल क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। दोनों प्रतियोगी अपने-अपने कौशल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक हासिल करने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।