Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

PKL 12: तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को हराया, पहले मैच में मिली हार का लिया बदला

PKL 12: तेलुगू टाइटंस ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 43-29 से शानदार जीत दर्ज की और सीजन के पहले मैच में मिली हार का बदला ले लिया।

नौ मैचों में टाइटंस की यह चौथी जीत है जबकि थलाइवाज को छह मैच में तीसरी हार मिली। टाइटंस की जीत में उसके डिफेंस का अहम योगदान रहा। साथ ही रेड में विजय मलिक और भरत ने बेहतरीन खेल दिखाया। अंकित ने चार टैकल किए।

थलाइवाज के लिए अर्जुन देसवाल अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके। कंडोला अच्छा खेले और डिफेंस मे रौनक ने भी शानदार खेल दिखाया। इस जीत ने टाइटंस को शीर्ष-4 में पहुंचा दिया।