Breaking News

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, कोच गंभीर सहित कई क्रिकेटर मौजूद     |   इजरायली PM नेतन्याहू ने किया कंफर्म, मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारीजानी     |   इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नवरोज पर ईरानी लोगों को दी बधाई     |   लखनऊ में क्रिकेटर कुलदीप यादव का रिसेप्शन, बम और डॉग स्क्वायड तैनात     |   मारे गए लेबनानी सेना के दो सैनिक, बाइक को बनाया गया निशाना     |  

Tamil Nadu: रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ड्रैगन्स की जीत, एसजी पाइपर्स को शूटाआउट में हराया

Tamil Nadu: तमिलनाडु ड्रैगन्स ने पेनल्टी शूटआउट में एसजी पाइपर्स को हराकर एक महत्वपूर्ण बोनस पॉइंट हासिल किया। मैच के नियमित समय में दोनों टीमों के बीच 4-4 से बराबरी का रोमांचक मुकाबला रहा।

अमित रोहिदास (नौवें मिनट), टॉम क्रेग (18वें मिनट), पॉल फिलिप कॉफमैन (17वें मिनट) और सेल्वराज कनगराज (40वें मिनट) ने ड्रैगन्स के लिए एक-एक गोल किया, जबकि पाइपर्स के लिए टॉमस डोमेन (13वें और 18वें मिनट), काई विलॉट (38वें मिनट) और आदित्य ललागे (59वें मिनट) ने नियमित समय में गोल दागे।

शूटआउट में एसजी पाइपर्स ने अपने पांच में से चार पेनल्टी शूटआउट में गोल दागे।ये पेनल्टी शूटआउट ड्रैगन्स के गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह द्वारा बार-बार किए गए फाउल के कारण संभव हुआ। तमिलनाडु ड्रैगन्स ने हालांकि अपने सभी पांचों शॉट गोल में बदलकर बोनस पॉइंट हासिल कर लिया।