दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की। क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी। इसका आयोजन पोमोना के फेयरग्राउंड में होगा। यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है।
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के आयोजन स्थल की घोषणा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह ओलंपिक में हमारे खेल की वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन यह खेल के विस्तार करने का एक शानदार अवसर होगा। तेज-तर्रार, रोमांचक टी20 प्रारूप में ओलंपिक में क्रिकेट नए दर्शकों को आकर्षित करेगा।’’ क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों का हिस्सा था। इसे अक्टूबर 2023 में मुंबई में आईओसी के 141वें सत्र के बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल किया गया।
दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर LA 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की मेजबानी करेगा
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.