Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND vs ENG: बुमराह से बाकी बॉलर्स को सीखना चाहिए, लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार पर बोले शमी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारत की गेंदबाजी इकाई के प्रदर्शन की आलोचना की है। पहले टेस्ट मैच में भारत को पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बुमराह को दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की।

मोहम्मद शमी ने लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "भारतीय टीम के बाकी गेंदबाजों को बुमराह से बात करनी चाहिए और उनसे सीखना चाहिए। उनके साथ मिलकर प्लानिंग करने के साथ उन्हें सपोर्ट देने की कोशिश करनी चाहिए। लीड्स टेस्ट में अगर बाकी के गेंदबाज बुमराह का साथ देते तो हम उस मैच को आसानी से जीत सकते थे। पहले मैच में हार को लेकर बात की जाए तो हमें अपनी गेंदबाजी में थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।"

उन्होंने दूसरी पारी में शार्दुल ने लगातार दो विकेट हासिल किए लेकिन उस समय तक भारतीय टीम के हाथ से मुकाबला काफी दूर निकल चुका था। हमें नई गेंद से विकेट लेने की जरूरत है। इंग्लैंड की पहले टेस्ट में जीत की बड़ी वजह ये भी है कि हमने उन्हें काफी आसानी से रन बनाने दिए।