Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

भारत को मिला एक और युवा सितारा, साई सुदर्शन ने किया टेस्ट डेब्यू, चेतेश्वर पुजारा ने सौंपी कैप

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। टेस्ट क्रिकेट में भारत को एक और युवा सितारा मिल गया है। 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (लीड्स) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया है। वह भारत के 317वें टेस्ट खिलाड़ी बने हैं।

साई ने आईपीएल 2025 में खूब धमाल मचाया था। सुदर्शन ने इस सीजन ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया था। साई सुदर्शन इससे पहले वनडे क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले थे। जिसमें साई ने दो अर्धशतकीय पारी की बदौलत 127 रन बनाए थे। 

बता दे, 1996 में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। यह उनके शानदार करियर की शुरुआत थी। गांगुली ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक बनाया था, जबकि द्रविड़ 95 रन बनाकर शतक से चूक गए थे।