Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

रोहित शर्मा ने किया खुलासा, केएल राहुल करेंगे पारी की शुरुआत, मैं मध्यक्रम में खेलूंगा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वे शुक्रवार से एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे, जिससे के. एल. राहुल पारी का आगाज करते रहेंगे। राहुल ने 26 और 77 रन की पारी खेली थी और उन्होंने और शतकवीर यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 201 रन की साझेदारी की थी, जिसे भारत ने 295 रन से जीता था।

रोहित अपने बेटे के जन्म की वजह से कुछ वक्त के लिए पितृत्व अवकाश के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। कप्तान ने कहा कि निरंतरता टीम के लिए फायदेमंद होगी। कप्तान रोहित ने कहा कि टीम नतीजे और कामयाबी चाहती है। उन्होंने कहा कि शीर्ष पर मौजूद दो खिलाड़ियों ने पर्थ में शानदार बल्लेबाजी की। उनके मुताबिक के. एल. राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार था और वे इस वक्त उस पोजीशन के हकदार हैं।

रोहित ने कहा कि अभी सलामी जोड़ी में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है लेकिन हो सकता है कि भविष्य में चीजें अलग हों। उनके मुताबिक बल्लेबाजी क्रम में नीचे जाना व्यक्तिगत रूप से उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन टीम के लिए ये काफी मायने रखता है। रोहित ने कहा कि वे मध्यक्रम में किसी नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

राहुल ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में सहज महसूस करते हैं, क्योंकि वे लंबे समय से लाइन-अप में फ्लोटर खिलाड़ी होने की "मानसिक चुनौतियों" से पार पा चुके हैं।