Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

डेब्यू डे पर रोहित शर्मा ने किया पुराने दिनों को याद, BCCI बैज वाले हेलमेट पर लिखा 'हमेशा आभारी'

साल 2007 में 23 जून को भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस दिन को याद करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर BCCI बैज वाले हेलमेट पर "हमेशा आभारी" कैप्शन के साथ याद किया है।

रोहित सिर्फ़ 19 साल के थे जब उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई और अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। अपने डेब्यू मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और जब उन्होंने तीन दिन बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ बल्लेबाजी की, तो वे आठ रन पर आउट हो गए।

लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा ने गजब का क्रिकेट खेला। उन्होंने वनडे में 265 पारियों में 11168 रन और टी20 में 4231 रन बनाए जबकि टेस्ट क्रिकेट में 4301 रन बनाए।