Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Ind vs Eng: राहुल और ऋषभ पंत अर्धशतक लगाने के बाद आउट, शुभमन गिल का शानदार खेल जारी

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल जोश टंग की खूबसूरत गेंद पर अपना मिडिल स्टंप गंवा बैठे लेकिन ऋषभ पंत ने अपने अनोखे स्ट्रोक्स से सुबह के सत्र को और मनोरंजक बना दिया। इससे शनिवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 177 रन हो गया।

तकरीबन 13 ओवर पुरानी गेंद से इंग्लैंड के गेंदबाजों को कुछ कमाल की उम्मीद थी और ऐसा हुआ भी। ब्रायडन कार्से ने पूरे सत्र में बेहतरीन गेंदबाजी की। इंग्लैंड की बेहद आक्रामक खेल शैली और पिच को देखते हुए भारत को ज्यादा से ज्यादा का लक्ष्य रखना होगा ताकि मेजबान टीम उसे हासिल न कर सके

राहुल ने 84 गेंदों पर 55 रन बनाए। अर्धशतकीय पारी में राहुल ने कुछ शानदार कवर ड्राइव खेले, लेकिन टंग की एक गेंद पर वो चकमा खा गए। करुण नायर ने 46 गेंदों पर 26 रन बनाए। एक शानदार कवर ड्राइव के बाद कार्से ने नायर को विकेटकीपर से कैच आउट करा दिया।

लंबे कद के कार्से ने ने पहली पारी में भी नायर को आउट किया था। पंत 30वें ओवर में आए और शुरू से ही आक्रामक हो गए। उन्होंने जोश टंग को मिड-ऑफ पर चौका और छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए, इसके बाद उन्होंने बेन स्टोक्स की गेंद पर एक फॉल पिक अप शॉट लगाया। दर्शकों ने पंत और इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच की जंग का पूरा लुत्फ उठाया। सत्र के अंत में पंत ने टंग की गेंद पर जोरदार स्लॉग मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ला उनके हाथ से फिसल गया था। पंत 65 रन बनाकर शोएब बशीर की गेंद पर आउट हो गए।