Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IPL से संन्यास के बाद इस लीग में खेल सकते हैं आर अश्विन, नीलामी के लिए रजिस्टर कराया नाम

ILT20: भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके, महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अब इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) की नीलामी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। ये टूर्नामेंट दो दिसंबर से चार जनवरी 2026 तक यूएई में आयोजित होगा। अश्विन अगले कुछ हफ्तों में 39 साल के हो जाएंगे। उन्होंने हाल ही में आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया था, जिससे अब वे दुनिया भर में फ्रैंचाइजी आधारित टी20 लीग्स में खेल सकते हैं।

287 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 765 विकेट लेकर सभी प्रारूपों में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को अगर कोई फ्रैंचाइजी नीलामी में चुनती है, तो आईपीएल के अलावा किसी वैश्विक लीग में खेलने वाले वो सबसे हाई-प्रोफाइल चेहरा होंगे। एक प्रमुख क्रिकेट समाचार वेबसाइट ने अश्विन के हवाले से कहा, "हां, मैं आयोजकों के साथ बातचीत कर रहा हूं। उम्मीद है कि अगर मैं नीलामी के लिए रजिस्टर कराता हूं तो मुझे कोई खरीदार मिल जाएगा।"

नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होगी। इसके लिए पंजीकरण 10 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। ये पहली बार है जब आईएलटी20 में नीलामी होगी, क्योंकि पिछले सीजन में खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट सिस्टम के आधार पर हुआ था।

आईएलटी20 में खेलने वाले प्रमुख भारतीयों में, सबसे पहला नाम अंबाती रायडू का आता है, जिन्होंने पिछले सीजन में एमआई एमिरेट्स के लिए खेला था। लेकिन रायडू कभी भी अश्विन जितना बड़ा नाम नहीं रहे, जो टेस्ट फॉर्मेट में भारत के मैच विजेताओं में से एक थे।