Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Noida: रोमांचक मुकाबले में नोएडा वॉरियर्स की जीत, GNCC को 5 विकेट से हराया

नोएडा: 25वीं कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में खेले गए रोमांचक मुकाबले में नोएडा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GNCC को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर नोएडा वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। GNCC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। टीम के लिए सिद्धार्थ ने 36 रन, अभि ने 23 रन और प्रकाश ने भी 23 रन का योगदान दिया। नोएडा वॉरियर्स की ओर से राहुल और दीपांशु ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 2-2 विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा वॉरियर्स की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 120 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के स्टार बल्लेबाज हर्ष ने नाबाद 35 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सौरव चौहान ने 21 रन बनाए। ऋतिक ने भी महत्वपूर्ण 26 रन का योगदान दिया। GNCC के लिए योगेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि करण ने 1 विकेट झटका।

यह मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा और टूर्नामेंट के शानदार मुकाबलों में से एक साबित हुआ। टूर्नामेंट में अगला मुकाबला आने वाले दिनों में और भी अधिक प्रतिस्पर्धा के साथ खेला जाएगा।

 मैन ऑफ़ द मैच और फ़ाइटर ऑफ़ द मैच प्रदान करने के लिए विशिष्ठ अतिथि के रूप में TV9 की सीनियर एंकर प्रीति रघुनंदन क्रिकेट मैदान पर उपस्थित रहीं साथ ही नेटवर्क 10 के सी ओ ओ आलोक शुक्ला, टीवी 10 के नीरज तिवारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मानव सेवा के सुभाष शर्मा, अतुल गौड़, समिति के रवींद्र सिंह, आर के शर्मा, एम एल शर्मा, एस के सरीन, जे के एस चौहान, शुभम भारद्वाज, अमन भारद्वाज एवं यूके भारद्वाज उपस्थित रहे।

गत पच्चीस वर्षों से अनवरत आयोजित हो रहे कैप्टेन शशि कांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए प्रीति रघुनंदन ने आयोजन समिति डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।