Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ICC CT 2025: मनु भाकर ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को दीं शुभकामनाएं

डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि "मेरी तरफ से पहले तो सबको ऑल द बेस्ट और मैं आशा करती हूं कि बहुत शानदार प्रदर्शन रहेगा हमारे सारे खिलाड़ियों का, ऑल द बेस्ट है। हम बैठेंगे टीवी के सामने, सबके लिए चीयर्स करेंगे और सबके लिए प्रार्थना करेंगे और ऑल द वेरी बेस्ट"  

रविवार, 23 फरवरी को दुबई में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।