पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 26 मई को टीम के अंतिम लीग मैच के बाद अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होने वाले विदेशी खिलाड़ियों के एक समूह के विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को अनुबंधित किया है।
इंग्लैंड के विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे। आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल होंगे।’’
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रुपये में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे।’’ मुंबई इंडियंस की टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा। तीनों वैकल्पिक खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से ही उपलब्ध होंगे, बशर्ते कि मुंबई इंडियंस नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर ले।
MI ने अस्थायी विकल्प के तौर पर बेयरस्टो, ग्लीसन और असलंका को किया साइन
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.