Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

लिएंडर पेस, अमृतराज को मिला खास सम्मान, 'टेनिस हॉल ऑफ फेम' में किए गए शामिल

New Delhi: भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और विजय अमृतराज कई ऐतिहासिक जीतों के नायक हैं। इन दोनों को रविवार को ‘ टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है। यह दोनों इस सूची में जगह पाने वाले एशिया के पहले दो खिलाड़ी बन गये हैं।

लिएंडर पेस के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 1996 अटलांटा ओलंपिक खेलों के मेन्स सिंगल में कांस्य पदक जीतना रहा है। ये 51 साल के पूर्व खिलाड़ी आठ मेन्स डबल्स और 10 मिक्स डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने के साथ भारत की डेविस कप की कई यादगार जीत का हिस्सा रहा है। उन्हें ‘हॉल ऑफ फेम’ के ‘प्लेयर कैटेगरी’ में जगह दी गई है।

70 साल के विजय अमृतराज विंबलडन और अमेरिका ओपन में दो दो बार मेन्स सिंगल क्वार्टर फाइनल में दो दो बार पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने भारत को दो बार 1974 और 1987 में डेविस कप फाइनल में पहुंचाया है। वे अपने खेल के दौरान सिंगल रैंकिंग में 18वें और डबल्स रैंकिंग में 23वें नंबर पर रहे हैं।