Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

T20 Cricket: आधुनिक क्रिकेट के महारथी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने बुधवार को इतिहास रच दिया। कोहली ने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया और आईपीएल में अपना नौवां शतक पूरा किया। ये उपलब्धि हासिस करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 409 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। साथ ही उन्होंने क्रिस गेल की 423 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कोहली को 78 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल कर लिया।

37 साल के विराट कोहली ने लगातार दो मैचों में बिना खाता खोले आउट होने के बाद शानदार वापसी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। मैच के बाद दिग्गज बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि लगातार दो बार बिना खाता खोले आउट होने के बाद उन्हें थोड़ी बेचैनी महसूस हुई थी।

हालांकि, इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कुल 12 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।