Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

IPL 2025: RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले MI के लिए आई गुड न्यूज, टीम से जुड़े जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के लिए रविवार को अच्छी खबर आई, जब उसके बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले से पहले टीम से जुड़ गए। अभी हालांकि ये पता नहीं चला है कि भारत के इस शीर्ष तेज गेंदबाज को टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की फिटनेस मंजूरी मिली है या नहीं। मुंबई इंडियन्स ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘‘कभी शावक रहा अब शेर, शेर फिर से जंगल का राजा बनने के लिए वापस आ गया है।’’ 

बुमराह जनवरी की शुरुआत से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, जब उन्हें सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ से संबंधित समस्या हुई थी। अंततः उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहना पड़ा था। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच होगा।