Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सबसे कम उम्र में इंग्लैंड के कप्तान बनेंगे जैकब बेथेल, आयरलैंड के खिलाफ संभालेंगे कमान

ENG vs IRE: इंग्लैंड के 21 साल के ऑलराउंडर जैकब बेथेल अगले महीने इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेट कप्तान बनकर 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बेथेल डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ तीन ट्वेंटी-20 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे।

इंग्लैंड के इससे पहले सबसे कम उम्र के कप्तान मोंटी बोडेन थे, जो 1889 में 23 साल के थे जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट मैच की कमान संभाली थी। उस सीरीज में नियमित कप्तान ऑब्रे स्मिथ बुखार से बीमार पड़ गए थे, इस वजह से मोंटी को कप्तानी दी गई थी।

आयरलैंड की टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नजर नहीं आएंगे। नियमित सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रुक भी शामिल हैं, जो सितंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 मैचों की कमान संभालेंगे।

इंग्लैंड के पुरुष चयनकर्ता ल्यूक राइट ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "जैकब बेथेल ने इंग्लैंड टीम के साथ रहते हुए अपने नेतृत्व कौशल से प्रभावित किया है और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को और निखारने का अवसर प्रदान करेगी।"

कप्तानी बेथेल के लिए तेज़ी से आगे बढ़ने का एक अहम मौका होगी जिन्होंने पिछले साल ही इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया था। आयरलैंड में यह सीरीज 17 सितंबर से शुरू होगी।