Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

भारतीय टीम हमारा नहीं क्रिकेट का कर रही अपमान, हाथ न मिलाने वाली घटना पर बोले पाकिस्तानी कप्तान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद हाथ मिलाने से बचने के भारत के फैसले पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार हमारा नहीं बल्कि क्रिकेट का अपमान है।

सलमान आगा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "इस टूर्नामेंट में जो कुछ हुआ, उससे मैं बेहद निराश हूं। अगर भारतीय टीम सोचती है कि हमसे हाथ न मिलाकर वो हमारा अपमान कर रहे हैं, तो वो गलत हैं, असल में वो क्रिकेट का अपमान कर रहे हैं।"

हाथ मिलाने को लेकर विवाद पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय रहा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने ग्रुप-स्टेज और सुपर-4 के मुकाबलों के बाद हाथ मिलाने से परहेज किया और फाइनल में भी किया।