Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल वनडे कप्तान, श्रेयस अय्यर बने उप-कप्तान

Indian Cricket Team: एक बड़े बदलाव के तहत सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को आगामी आस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। रोहित और विराट कोहली को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया है जिसकी घोषणा शनिवार को बीसीसीआई ने की। श्रेयस अय्यर को तीन मैचों की श्रृंखला के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत वनडे श्रृंखला से आराम दिया गया है।

बायें हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में वापसी हुई है। वनडे मैच 19 से 25 अक्टूबर के बीच सिडनी, एडीलेड और मेलबर्न में खेले जायेंगे जिसके बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला होनी है।

भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

भारत की टी20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।