Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 43 पदक पक्के किए

भारत के चार और मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर यहां चल रही पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश के लिए 43 पदक पक्के कर लिए हैं।

भारत ने अंडर-15 वर्ग में कम से कम 25 पदक पक्के कर लिए हैं, जबकि अंडर-17 वर्ग में 18 पदक जीतने तय हैं, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को कम से कम कांस्य पदक मिलता है।

अमन सिवाच (63 किलो) और देवांश (80 किलो) ने अंडर-17 लड़कों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में क्रमशः फिलीपींस और जॉर्डन के मुक्केबाजों के खिलाफ आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) में जीत हासिल की।

लड़कियों के वर्ग में सिमरनजीत कौर (60 किलो) ने जॉर्डन की अया अलहसनत पर 5-0 से जीत दर्ज की, जबकि हिमांशी (70 किलो) ने फिलिस्तीन की फराह अबू लैला के खिलाफ आरएससी के साथ पहले ही दौर में अपना मुकाबला खत्म कर दिया।