Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

भारत ने महिला त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को हराया

भारतीय महिला टीम ने तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में मंगलवार का यहां दक्षिण अफ्रीका को 15 रन से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत ने छह विकेट पर 276 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी को 49.2 ओवर में 261 रन पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ताजमिन ब्रिट्स ने 109 रन बनाये लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलट दिया।

भारत के लिए स्नेह राणा ने पांच विकेट चटकाये जबकि अरुंधति रेड्डी, श्री चारणी और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।