Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Ind W vs Sa w: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 23 रन से हराया, फाइनल में किया प्रवेश

जेमिमा रोड्रिग्स के करियर के सर्वश्रेष्ठ शतक की बदौलत भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 23 रन से हराकर महिला त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया। 24 साल की जेमिमा रोड्रिग्स ने 101 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन की तेज पारी खेली। ये उनका दूसरा एकदिवसीय शतक है। इसकी मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन बनाए। 

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (51) और दीप्ति शर्मा (93) ने अर्धशतक जमाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 314 रन ही बना सकी जिसमें एनेरी डर्कसेन ने 81 रन बनाए और कप्तान क्लो ट्रायोन ने 67 रन का योगदान दिया। भारत के लिए अमनजोत कौर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहीं जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए।