Breaking News

MP: नरसिंहपुर में गन्ने के भाव को लेकर उबल पड़े किसान, NH-44 पर पुलिस से झड़प     |   PM मोदी की अध्यक्षता में आज दोपहर सेवा तीर्थ में कैबिनेट की अहम बैठक     |   लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देना हमारा संकल्प: BJP नेता गौरव वल्लभ     |   हैदराबाद के GVK मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मॉल को खाली कराया     |   क्राइस्टचर्च टेस्ट: भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड को बैटिंग करने का दिया न्योता     |  

IPL 2026: खराब शुरुआत के बाद हमने आत्मविश्वास नहीं खोया, DC के खिलाफ जीत के बाद बोले कैमरन ग्रीन

IPL 2026: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का कहना है कि मुश्किल शुरुआत के बावजूद केकेआर ने कभी भी अपना आत्मविश्वास नहीं खोया। मौजूदा सीजन में अब तक ज्यादातर समय अंक तालिका में लगभग सबसे नीचे रहने के बाद, केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। शुक्रवार को केकेआर ने डीसी को आठ विकेट से हराया।

शानदार वापसी करने वाली केकेआर वर्तमान में चार जीत और एक रद्द हुए मैच के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। केकेआर का अगला मुकाबला 13 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।