Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

BGT: अंगूठे की चोट से उबरकर नेट प्रैक्टिस पर लौटे शुभमन गिल, कहा- रिकवरी उम्मीद से बेहतर रही

अंगूठे की चोट की वजह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से बाहर रहे शुभमन गिल ने फिट होने के बाद शुक्रवार को भारतीय टीम के साथ नेट प्रैक्टिस की। पहले टेस्ट में गिल की कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की। पिछले दौरे पर उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए हालांकि टीम को उसकी जरूरत है। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट प्रैक्टिस में यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किय। भारतीय टीम को शनिवार से आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। 

गिल ने प्रैक्टिस सेशन के बाद बीसीसीआई की तरफ से एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं। किसी तरह की सूजन तो नहीं है लेकिन मैने और कमलेश भाई (कमलेश जैन, फिजियो) की अपेक्षा से बेहतर रिकवरी है। मैं बहुत खुश हूं।’’ 

पहले टेस्ट से बाहर रहने से निराश गिल ने कहा, ‘‘हर गेंद को बल्ले से मारने का अनुभव शानदार होता है और मैं उसी के लिए खेलता हूं। जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो पहले कुछ दिन काफी निराशाजनक रहे।’’  उन्होंने कहा, ‘‘पर्थ में हमने पिछली बार 2020 .21 के दौरे पर नहीं खेला था। ये शानदार मैदान है और टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश था।’’ गिल की गैरमौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल मैदान पर असर नहीं छोड़ सके। 

गिल हालांकि शीर्ष क्रम की बजाय मध्यक्रम में उतर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित अब यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे जिससे राहुल तीसरे और गिल पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं।