Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

IND vs ENG: गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, एजबेस्टन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन कप्तानी पारी खेली और विराट कोहली के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गिल ने एजबेस्टन में एक टेस्ट पारी में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले कोहली ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान पर 149 रनों की पारी खेली थी।

अपने कल के स्कोर 114 से आगे खेलते हुए गिल ने दूसरे दिन 36 रन जोड़ते ही यह उपलब्धि हासिल की, जिससे भारतीय ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा। यह इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।