Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

जर्मनी ने 8वीं बार जीता जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप, शूटआउट में स्पेन को 3-2 से हराया

Tamil Nadu: जर्मनी ने बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में बुधवार को स्पेन को शूटआउट में 3-2 से हराकर आठवीं बार जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप जीत लिया। सेमीफाइनल में भारत को हराने वाली जर्मनी के लिए बेनेडिक्ट गेयेर, एलेक वोन श्वेरिन और बेन हासबाश ने गोल किये जबकि स्पेन के लिये पाब्लो रोमन और जुआन प्राडो ही गोल कर सके।

इससे पहले निर्धारित समय में जर्मनी के लिये 26वें मिनट में जस्टस वारवेग ने गोल किया जबकि स्पेन के लिये 54वें मिनट में जी कोरोमिनास ने बराबरी का गोल दागा। जर्मन टीम सात बार (1982, 1985, 1989, 1993, 2009, 2013, 2023) खिताब जीत चुकी है। वहीं स्पेन ने 2005 में रोटरडम और 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में हुए टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले पांचवें और छठे स्थान के मुकाबले में बेल्जियम ने नीदरलैंड को शूटआउट में 4-3 से हराया। निर्धारित समय तक स्कोर 3-3 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में बेल्जियम के लिए कप्तान लुकास बाल्थाजार, गुएरलेन हावाक्स, मैक्सिमिलन लैंगर और निकोलस बोगाएर्त्ज ने गोल किये जबकि नीदरलैंड के लिये जेल प्लांटेंगा, जान वान टीलैंउ और थिस बाकेर ही गोल कर सके।

वहीं सातवें और आठवें स्थान के मुकाबले में फ्रांस ले न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी।