Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

कालीघाट मंदिर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, पूजा-अर्चना कर लिया मां का आर्शीवाद

Kolkata: कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ केकेआर के मैच से पहले कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। कालीघाट देवी काली का प्रसिद्ध मंदिर है। आईपीएल 2024 में रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर का मुकाबला लखनऊ से है।

गंभीर का केकेआर के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। टीम ने उनकी कप्तानी में दो बार आईपीएल खिताब जीता है। फिलहाल केकेआर इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम चार मैचों में तीन जीत के साथ प्लाइंट् टेबल में दूसरे नंबर है।