Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

IPL 2025: इशांत शर्मा पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना, आचार संहिता के इस नियम का किया उल्लंघन

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर रविवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जोड़ा गया। 

इंडियन प्रीमियर लीग ने बयान में कहा, ‘‘इशांत शर्मा ने नियम 2.2 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया।’’ बयान के अनुसार, ‘‘आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।’’ 

आईपीएल की आचार संहिता का नियम 2.2 ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान उपकरण या साजो-सामान के दुरुपयोग’ से संबंधित है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और चार ओवर में बिना विकेट हासिल किए 53 रन लुटाए। कुल मिलाकर उन्होंने तीन मैच में 107 रन दिए हैं और केवल एक विकेट लिया है।