कई बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन मो फराह को बृहस्पतिवार को टाटा मुंबई मैराथन के लिए अंतरराष्ट्रीय दूत घोषित किया गया जिसमें 19 जनवरी को रिकॉर्ड 60,000 धावक भाग लेंगे। विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से होगी और महान पुरुष धावक मो फराह की मौजूदगी इस रेस की शोभा बढ़ाएगी।
दुनिया की शीर्ष 10 मैराथन में शुमार इस प्रतियोगिता में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धावक शामिल होंगे जिसमें पुरुष वर्ग में गत चैंपियन हेले लेमी बरहानू और श्रीनू बुगाथा शामिल हैं जबकि महिला वर्ग में अबेराश मिंसेवो और ठाकोर निरमाबेन अगुआई करेंगी।
सोमालिया में जन्मे ब्रिटिश धावक मो ने चार ओलंपिक और छह विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीते हैं। वह ओलंपिक (2012 और 2016) और विश्व चैंपियनशिप (2013 और 2015) दोनों में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों खिताब बरकरार रखने वाले पहले धावक हैं।
पूर्व ओलंपिक चैंपियन मोहम्मद फराह बने मुंबई मैराथन के एम्बेसडर
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.