Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

किसी भी तेज गेंदबाज के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि, टेस्ट में 300 विकेट पूरे करने पर पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले अपने देश के आठवें गेंदबाज बन गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के दूसरे दिन लॉर्ड्स में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट लेकर सिर्फ 28 रन दिए। ये लॉर्ड्स के मैदान पर किसी कप्तान द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पैट कमिंस ने कहा कि तेज गेंदबाज के करियर में 300 विकेट हासिल करना एक अहम मुकाम होता है और ये उसके जबरदस्त धैर्य और मजबूती का संकेत है। पैट कमिंस ने कहा, "यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि इस सूची में ज्यादा नाम नहीं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक तेज गेंदबाज के तौर पर मैंने हमेशा 300 विकेट को मजबूती, धैर्य और लंबी पारी का प्रतीक माना है। इसलिए इस खास ग्रुप का हिस्सा बनकर मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं।" लंदन के लॉर्ड्स में उतार-चढ़ाव से भरे दिन के बीच ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी पारी में 218 रन की मजबूत बढ़त के साथ दूसरे दिन का खेल खत्म किया।