लंबे विदेश दौरों पर परिवार के साथ समय में कटौती के बीसीसीआई के दिशा निर्देशों के बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मंगलवार को कहा कि लंबे विदेश दौरों पर परिवार का साथ बहुत महत्वपूर्ण है और इससे प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए हाल ही में दस अनुशासन नीति जारी की हैंम जिसमें दौरों पर परिवार के साथ सीमित समय बिताने के प्रावधान पर बहस छिड़ी हुई है।
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने इसे लेकर आंशका जताई है। बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुसार खिलाड़ी 45 दिन से ज्यादा के दौरे पर परिवार के साथ दो हफ्ते से ज्यादा नहीं बिता सकते। बटलर ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा, "ये काफी भारी सवाल है। ये अहम है। हम आधुनिक जगत में रह रहे हैं और दौरों पर परिवार का साथ रहना बहुत अच्छा है।"
उन्होंने कहा, "आजकल इतना क्रिकेट खेला जा रहा है और खिलाड़ी घर से बाहर काफी समय बिताते हैं। कोरोना के बाद इस पर काफी चर्चा भी हुई है। मुझे नहीं लगता कि परिवार के साथ रहने से खेल पर बहुत फर्क पड़ता है।" बटलर ने कहा कि परिवार की मौजूदगी से खेल पर असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "सब संभाला जा सकता है। निजी तौर पर मेरा मानना है कि घर से दूर रहने का बोझ परिवार के साथ रहकर हल्का किया जा सकता है और ये काफी महत्वपूर्ण है ।"
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विदेश दौरों पर परिवार की मौजूदगी का समर्थन किया
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.