Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में नजर आएंगे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में खेल चुके आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आगामी तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आयेंगे । मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक वेंकी कुडुमुला होंगे । यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी ।

निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, ‘‘मैदान पर चमकने और अपनी छाप छोड़ने के बाद अब रूपहले पर्दे पर चमकने का समय है । सभी के चहेते डेविड वॉर्नर का रॉबिनहुड में अतिथि भूमिका के साथ भारतीय सिनेमा में स्वागत है ।’’

वॉर्नर ने भी इस बारे में एक्स पर लिखा, ‘‘भारतीय सिनेमा, मैं आ रहा हूं । रॉबिनहुड का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं । शूटिंग में बहुत मजा आया ।’’