Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बुमराह विजडन के अग्रणी पुरूष क्रिकेटर, महिला वर्ग में स्मृति मंधाना को मिला सम्मान

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मंगलवार को विजडन क्रिकेट अलमैनेक के 2025 संस्करण में विश्व का अग्रणी पुरूष क्रिकेटर चुना गया जबकि महिला वर्ग में स्मृति मंधाना को यह सम्मान मिला। दोनों भारतीय खिलाड़ियों को पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन के कारण यह सम्मान दिया गया है। 

इकतीस वर्ष के बुमराह ने 2024 सत्र में 14 . 92 की औसत से 71 टेस्ट विकेट लिये जो एक वर्ष में इस औसत से किसी गेंदबाज द्वारा लिये गए सर्वाधिक विकेट हैं। वह 20 से कम की औसत से 200 विकेट लेने वाले पहले टेस्ट गेंदबाज हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने 13.06 की औसत से 32 विकेट लिये। टी20 विश्व कप में उन्होंने 4.17 की इकॉनॉमी से 15 विकेट लिये और 2013 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की पहली खिताबी जीत में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे। 

महिला वर्ग में सीनियर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को यह सम्मान मिला। 28 वर्ष की मंधाना ने 2024 में 1659 रन बनाये जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में रिकॉर्ड है। इसमें चार वनडे शतक शामिल थे जो भी एक रिकॉर्ड है । 

मंधाना दो बार यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बनी । वह 2018 में भी इस सम्मान के लिये चुनी जा चुकी हैं। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को वर्ष का अग्रणी टी20 क्रिकेटर चुना गया।