Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बड़ा सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी... वनडे कप्तान बनने पर बोले शुभमन गिल

IND vs WI: शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। गिल ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और वे रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

उन्होंने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया से कहा, "इसकी घोषणा टेस्ट मैच के दौरान की गई थी, लेकिन मुझे इसके बारे में थोड़ा पहले ही पता चल गया था। यह निश्चित रूप से एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान की बात है और मैं इस प्रारूप में अपने देश का नेतृत्व करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं वर्तमान में रहना चाहता हूं और पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता कि मैंने क्या हासिल किया है और टीम ने क्या हासिल किया है। मैं बस आगे देखना चाहता हूं और जो कुछ भी हमारे पास है उसे जीतना चाहता हूं।"